Translate

सोमवार, 6 नवंबर 2023

कुक्षी में प्रियंका गांधी की हुंकार...कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।

//अजय भंवर//

नेटवर्क धार। 'जय जोहार' के नारे के साथ कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को धार की कुक्षी विधानसभा के डही में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।

 प्रियंका गांधी कुक्षी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहीं थी। 

गौरतलब है कि हनी बघेल दस सालों से विधायक है. उनसे पहले 2008 में स्व. जमुना देवी विधायक थी. जो मध्यप्रदेश की उप-मुख्यमंत्री भी रह चुकी है, जिनका 2010 में देहांत हो गया था।

वहीं जमुना देवी के भतीजे उमंग सिंगार भी गंधवानी सीट पर 15 सालो से विधायक है. और 11 महीने के लिये वनमंत्री भी रहे है।

 धार जिले की सात विधानसभा सीटें है जिनमें से 05 पर कांग्रेस के विधायक काबिज़ है। कुक्षी और गंधवानी विधानसभा कांग्रेस का गढ़ माना जाता है, यहां पर जमुनादेवी और शिवभानु सोलंकी के कार्यकाल का अब भी लोगों में प्रभाव नजर आता हैं। 

मंगलवार को प्रियंका गांधी ने अपनी दादी स्व. इंदिरा गांधी को याद करते हुये उनके द्वारा आदिवासी हित में किये गये कार्यों को याद किया और लोगों का शुक्रिया अदा किया।