एजेंसी पलामू। रेलवे ट्रैक पर प्रेमी जोड़े का शव मिलने से हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक दोनों शादी करना चाहते थे. लेकिन लड़की पक्ष इसके लिए तैयार नहीं था. पुलिस को शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है. लेकिन पुलिस हत्या के एंगल से भी इसकी जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार झारखंड के पलामू जिले में लाइन मैन ने बताया कि, ट्रेन ड्राइवर ने घटना की जानकारी कजरी स्टेशन को दी. स्टेशन स्टाफ ने आरपीएफ को बताया और शवों को ट्रैक से हटाया है. दोनों चैनपुर के रहने वाले थे. युवक का सिर धड़ से अलग था. लड़की लाल रंग का टी-शर्ट और पैंट पहनी हुई थी। पुलिस आत्महत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही है।
यह पूरी घटना सोमवार सुबह तड़के 04 बजे की बताई जा रही है. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों प्रेमी थे. जिला मुख्यालय से सटे चौनपुर थाना क्षेत्र के चेड़ाबार से लापता थे।
मृतक गुड्डू की मां कुंती देवी ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 05 बजे वो गुड्डू को जगाने गईं तो वह कमरे में नहीं था. फिर उसकी खोजबीन शुरू की गई, इस बीच कजरी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर युवक-युवती का शव मिलने का पता लगा. वह संबंधित जगह पर जाने के लिए निकल ही रही थीं कि उन्हें गुड्डू के शव पड़े होने की जानकारी उन्हें मिली।
दोनों की उम्र करीब 20 से 25 साल के आसपास है. लड़के का नाम गुड्डू सिंह और लड़की का नाम पूजा कुमारी है. सुसाइड से पहले युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ फोटो फेसबुक पर शेयर की और लिखा कि हम मरने जा रहे हैं।