Translate

सोमवार, 29 जनवरी 2024

JEE की छात्रा ने लगाई फांसी...सुसाइड नोट में लिखा सॉरी मम्मी-पापा…मेरे पास यही अंतिम विकल्प था!!


एजेंसी जयपुर। राजस्थान के कोटा में जेईई परीक्षा की कोचिंग कर रही एक छात्रा ने घर पर ही फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है। आंकड़ो के मुताबिक साल 2024 में किसी छात्रा के सुसाइड का यह दूसरा मामला है। मृत छात्रा की पहचान निहारिका सिंह जिले बोरखेड़ा क्षेत्र की रहने वाली के रुप में हुई है।

पुलिस ने छात्रा का सुसाइड नोट उसके कमरे से बरामद किया है, जिसमें छात्रा ने लिखा है – मम्मी- पापा मैं जेजेई एग्जाम नहीं पास कर पाऊंगी इसलिए मैं सुसाइड करने जा रही हूं. मैं लूजर हूं, मैं आपकी सबसे खराब बेटी हूं. सॉरी मम्मी-पापा..मेरे पास यही अंतिम विकल्प था।

मृतिका के भाई ने बताया कि....

 चचेरे भाई ने नम आंखों से कहा कि तीन बहनों में निहारिका सबसे बड़ी थी. पिता बैंक में गनमैन हैं. आज सुबह पिता ड्यूटी पर चले गए थे, निहारिका दूसरी मंजिल पर अपने रूम में पढ़ाई कर रही थी। परिवार के अन्य सदस्य नीचे थे. सुबह 10 बजे करीब दादी ने रूम का गेट खटखटाया, निहारिका ने गेट नहीं खोला तो दादी ने चिल्लाकर सबको बुलाया. मौके पर जाकर देखा तो निहारिका ने गेट के ऊपर बने रोशनदान से फांसी का फंदा लगा रखा था।