Translate

सोमवार, 29 जनवरी 2024

अचानक लगा ब्रेक, उछलकर फ़िके लोग:- 45 लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 03 मासूमों की मौत....मुख्यमंत्री ने जताया दुःख।


//रूपेश जैन//
नेटवर्क छतरपुर। जिले छतरपुर में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। धार्मिक स्थल जटाशंकर धाम जा रहे टैक्टर- ट्रॉली पर सवार 45 लोग हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई। वहीं 32 लोग घायल हो गए। वहीं 10 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। 

नए वाहन की पूजा करने जटाशंकर धाम जा रहे थे
जानकारी के अनुसार बक्सवाहा क्षेत्र के जुझारपुरा गांव में रहने बाले ब्रजेश लोधी के घर नई ट्रेक्टर- ट्रॉली आई थी। वाहन की पूजा कराने के लिए घर एवं गांव के करीब 45 लोग ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर जटाशंकर धाम जा रहे थे। तभी रास्ते में सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। 

03 मासूमों ने तोड़ा दम
इस हादसे में 15 वर्षीय नम्रता लोधी, 10 वर्षीय रवि लोधी, और 12 वर्षीय दिव्या लोधी ने दम तोड़ दिया। उधर इस भीषण सड़क हादसे में महिलाएं, बच्चे एवं बुजुर्गो सहित करीब 32 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना लगते ही बिजावर थाना क्षेत्र की पुलिस एवं स्वास्थ्य अमला मौके पर पहुंचा और सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में लाया गया। यहां पर डॉक्टरों की टीम सभी घायलों का इलाज कर रही है। 

एसडीएम ने दी जानकारी
बिजावर अनुविभागीया अधिकारी ने बताया की घायल हुए कुछ लोगों का बिजावर में उपचार किया गया। और शेष गंभीर गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उपचार जारी है। एसडीएम बिजावर ने बताया की इनमे से तीन घायलों का दुखद निधन हो गया है। कलेक्टर संदीप जी.आर. ने मृतकों के परिजनों को नियमानुसार सहायता राशि देने के निर्देश दिए।


सीएम ने किया शोक व्यक्त 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक
छतरपुर के हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोक जताते हुए कहा- छतरपुर के जटाशंकर में हुए सड़क हादसे में कई लोगों के असामयिक निधन और गंभीर घायल होने का समाचार अत्यंत हृदय विदारक है। शोकमय परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को शांति दें एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये।👇