Translate

सोमवार, 29 जनवरी 2024

SDM निशा की मौत मामले में बड़ा खुलासा.... जानकर हैरान रह जायेंगे आप...पूरी खबर पढ़िए।

 

नेटवर्क डिंडोरी। एमपी के डिंडौरी जिलान्तर्गत शहपुरा में पदस्थ महिला अनुविभागीय अधिकारी निशा नापित शर्मा का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ था। कि पुलिस ने मामले में बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि महिला SDM की हत्या का अपराधी उसका पति मनीष शर्मा है, जिसके बाद पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।

गला दबाकर की थी हत्या 

डिंडौरी पुलिस के अनुसार एसडीएम निशा नापित शर्मा के पति मनीष शर्मा ने ही तकिए से मुंह दबाकर अपनी पत्नी को मार डाला था। बालाघाट रेंज के आईजी मुकेश श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने सबूत छिपाने के लिए महिला के कपड़ों को वाशिंग मशीन में धोकर सुखाया भी था. मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी को हत्या की धाराओं और सबूत छुपाने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। 

रविवार को हुई थी मौत 

उल्लेखनीय है कि डिंडौरी जिले के शाहपुरा में पदस्थ एसडीएम निशा नापित शर्मा का रविवार को निधन हो गया था. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान उनकी मौत हुई थी. घटना के वक्त आरोपी पति भी मौके पर मौजूद था. महिला एसडीएम निशा नापित शर्मा छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर जिले की रहने वाली थी, जहां सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।

हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये।👇

https://chat.whatsapp.com/FhClgayMICLAPIhjxamKmH