BJP जॉइन करेंगे कमलनाथ?.....पूर्व CM ने ऐसा क्यों? कहा कि....सब स्वतंत्र हैं, कोई किसी पार्टी से बंधा नहीं है.... देखिए वीडियो।
हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये।👇
https://chat.whatsapp.com/FhClgayMICLAPIhjxamKmH
नेटवर्क छिन्दवाड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भाजपा ज्वॉइन करने के कयास लगाए जा रहे हैं. इसी बीच पूर्व सीएम कमलनाथ ने खुद छिंदवाड़ा में मीडिया से चर्चा करते हुए इस मामले में बयान दिया है। हालांकि साफ़ कर दें कि इस बयान के भी कई मायने निकाले जा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि आचार्य प्रमोद कृष्णन के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भाजपा ज्वाइन करने की अटकलों को लेकर कमलनाथ ने कहा कि सभी नेता स्वतंत्र हैं. वे चाहे जिस भी पार्टी को ज्वाइन कर सकते हैं. इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थी कि पूर्व सीएम कमलनाथ भी भाजपा का दामन थाम सकते हैं और अब इस बयान को लेकर भी ऐसी चर्चा होने लगी है कि कमलनाथ ने अपनी इच्छा जाता दी है।
कमलनाथ बोले किसी पर कोई बंदिश नहीं!
छिंदवाड़ा में मीडिया से बात करते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णन के भाजपा जॉइन करने के प्रश्न पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि सभी स्वतंत्र हैं और जो जहां जाना चाहे वहां जा सकता है. यानी जो नेता जिस भी पार्टी में जाना चाहे वहां जा सकता है।
कमलनाथ बोले कि...अफवाहें तो चलती रहती हैं
इसी बीच पूर्व सीएम कमलनाथ का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें पत्रकार उनसे रहे हैं कि क्या वे भाजपा ज्वॉइन कर रहे हैं? इसपर कमलनाथ ने कहा, अफवाहें तो चलती रहती हैं, इसपर मैं क्या बोलूं?