Translate

शनिवार, 3 फ़रवरी 2024

"लिव इन कपल" पहुंचे हाईकोर्ट....अदालत ने युवती से पूछा दो का पहाड़ा....फिर ये हुआ!!


(प्रतीकात्मक फोटो: साभार गूगल)

नेटवर्क ग्वालियर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में प्रेमी युगल ने सुरक्षा मांगने याचिका लगाई तो सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने प्रेमी जोड़े की गणित की क्लास ले ली। जानकारी के अनुसार मुरैना के एक प्रेमी युगल ने लिव इन रिलेशनशिप में रहने के दौरान हाईकोर्ट में अपने परिजनों से सुरक्षा मांगते हुए याचिका लगाई है। युवक की उम्र 21 वर्ष के करीब थी तो वहीं युवती 20 वर्ष की थी।

कोर्ट ने लगाई गणित की क्लास

हाईकोर्ट ने पूछा कि प्रेम तो करते हो पढ़ाई लिखाई भी की है? इस पर दोनों ने हामी भी भर दी। फिर क्या न्यायमूर्ति आनंद पाठक ने प्रेमी युगल की गणित की क्लास लगा दी। युवक से दो का पहाड़ा पढ़ने को कहा तो उसने हाईकोर्ट को पहाड़ा सुना दिया, वहीं जब युवती का नंबर आया तो उससे पूछा कि कितनी पढ़ी हो, जिस पर युवती ने आठवीं पास होना बताया। वहीं जब जस्टिस पाठक ने उससे चार गुणा चार का जवाब मांगा तो युवती जवाब नहीं दे सकी। हाईकोर्ट ने शासकीय अधिवक्ता रविंद्र दीक्षित की मौजूदगी में दोनों पक्षों को सुनने के बाद मामले को 15 फरवरी के लिए स्थगित कर दिया है, अब आगे की सुनवाई 15 फरवरी को होगी।

14 फरवरी को शादी करने का दिया सुझाव

 कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं का पक्ष सुनने के बाद हाईकोर्ट ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि लिव इन का कल्चर मुरैना जिले में भी दिखने लगा है, लेकिन लिवइन में रहते हुए याचिका पर सुनवाई करते हुए सुरक्षा नहीं दी जाएगी। पहले प्रेमी युगल 14 फरवरी को बसंत पंचमी के मौके पर शादी करें, तब हाईकोर्ट के समक्ष पेश हों। शादी के बाद 15 फरवरी को सुरक्षा याचिका पर सुनवाई की जाएगी।

हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये।👇

https://chat.whatsapp.com/FhClgayMICLAPIhjxamKmH