Translate

शनिवार, 3 फ़रवरी 2024

MP का दादागिरी वाला तहसीलदार....गरीबी रेखा का कार्ड बनवाने आए ग्रामीणों से बोला.....नहीं करूंगा तुम्हारा काम....देखिए वीडियो।

हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये।👇

नेटवर्क जबलपुर। जिले के शाहपुरा तहसील में पदस्थ तहसीलदार कल्याण सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में तहसीलदार कुछ ग्रामीणों को हड़काते हुए नजर आ रहा है। एवं तहसीलदार ग्रामीणों से यह साफ कहते हुए नजर आ रह है कि वह उनका काम नहीं करेंगे। जहां जाकर जिससे भी शिकायत करना है वह कर दो। ग्रामीण तहसीलदार से उनके काम ना करने की वजह पूछ रहे हैं लेकिन तहसीलदार कोई जवाब दिए बिना सिर्फ एक ही लाइन में ही बात कह रहे हैं कि वह किसी भी हाल में उनका काम नहीं करेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहपुरा तहसील के खेड़ा गांव से कुछ ग्रामीण राशन कार्ड बनवाने की मांग को लेकर तहसीलदार के पास पहुंचे थे। लेकिन तहसीलदार ने उनका काम करने से साफ इंकार कर दिया। तहसीलदार ग्रामीणों से साफ कह दिया जिस काम के लिए वो लोग उनके पास आए हैं वह उसे वह नहीं कर सकते। तहसीलदार ने ग्रामीणों से पूछा कि आखिर किसके कहने पर वहां पहुंचे हैं इस पर ग्रामीणों ने कहा कि सरपंच ने उन्हें यहां पर बुलाया था। 

इसके बावजूद भी तहसीलदार ने उनकी जब एक नहीं सुनी तो वीडियो कलेक्टर के संज्ञान में पहुंचा, इसके बाद उन्होंने तहसीलदार को समझाइश देते हुए लोगों से सलीके से पेश आने की बात कही।