Translate

शनिवार, 10 फ़रवरी 2024

MP में डबल मर्डर....प्रेमी-प्रेमिका की बेहरमी से हत्या...लड़की का बाप निकला हत्यारा।

हमारे वाट्सएप ग्रुप में जुड़िये।  👇

https://chat.whatsapp.com/Jwgk9uAl1pRLfNTDf56fET

नेटवर्क दतिया। एमपी के दतिया जिले में प्रेमी व प्रेमिका युगल की हत्या किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमिका के, नाराज पिता ने पहले बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी उसके बाद प्रेमी को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। डबल मर्डर की वारदात से गांव में सनसनी फैल गई है। वहीं हत्या की वारदात के बाद आरोपी पिता ने थाने में सरेंडर कर दिया।

यह है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरा मामला दतिया जिले के ग्राम रूआहा का है जहां पर एक प्रेमी युगल की निर्ममता से हत्या कर दी गई है। युवक-युवती के बीच प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की वारदात हुई है।

 प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने पहले अपनी बेटी का गला दबाया और फिर उसके बाद प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पिता ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया है। घटना भगुआपुरा थाने की देर रात की बताई जाती है।