//ऋचा मिश्रा//
नेटवर्क भोपाल। एमपी में भ्रष्ट अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम अंतर्गत लोकायुक्त की टीम ने 10 हजार की रिश्वत लेते हुए छोला थाने में पदस्थ उप निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) संतोष दांगी को रंगे हाथों दबोचा है।
उल्लेखनीय है कि यह ट्रैप कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई है, जिसमें आवेदक हेमंत कुमार आर्य पिता सुखलाल आर्य निवासी गीता नगर विदिशा रोड भानपुर भोपाल ने 08 फरवरी को शिकायत की थी कि उसके द्वारा कियोस्क का संचालन किया जाता था। जिसे जून 2023 में बंद कर दिया गया है।
जगदीश शर्मा नाम के व्यक्ति ने छोला थाने पर आवेदक के विरुद्ध शिकायत की जिस पर छोला थाने पर सहायक उप निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) संतोष सिंह ने बुलाकर रसीद दिखाई। जिस पर आवेदक के सील और हस्ताक्षर नहीं थे।
थाने के सहायक उपनिरीक्षक संतोष डांगी द्वारा ₹50 हजार की मांग की थी।
जिसके बाद आज शनिवार 10 फरवरी 2024 को उप निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) संतोष डांगी थाना छोला से 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है।
एवं उसके खिलाफ धारा 07 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर ट्रैप की कार्रवाई की गई है।
हमारे वाट्सएप ग्रुप में जुड़िये। 👇