Translate

शनिवार, 10 फ़रवरी 2024

देह व्यापार में धकेलना चाहते हैं परिजन...घर से भागी BA की छात्रा ने वीडियो जारी कर कहा!!

(प्रतीकात्मक फोटो: साभार गूगल)

//रितिक राज शाह//

नेटवर्क इंदौर। देह व्यापार के लिए बदनाम बांछड़ा समुदाय में अब शिक्षित युवतियां इस दलदल से निकलना चाहती है। वह अपने परिवार के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हो गई है। ऐसा ही एक मामला ग्राम परवलिया में सामने आया। लड़की 8 फरवरी को घर से भाग गई। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। लेकिन अब युवती ने एक वीडियो जारी किया है।

                युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करके घर वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की का कहना है कि घर वाले उसे देह व्यापार में धकेलना चाहते हैं। जबकि वह पढ़ी-लिखी है और समाज में इज्जत के साथ जीना चाहती है। परिजनों ने इस पूरे मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसके बाद पुलिस लगातार युवती की तलाश कर रही थी। इसी बीच युवती ने वीडियो वायरल कर दिया। युवती ने कहा कि वह पढ़ लिखकर कुछ बनना चाहती है।

हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये।👇

https://chat.whatsapp.com/FhClgayMICLAPIhjxamKmH