//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
नेटवर्क छतरपुर। जिले में बढ़ती ठंड और गिरते तापमान को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए सभी सरकारी, अशासकीय और सीबीएसई व आईसीएसई से संबद्ध स्कूलों में कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 17 और 18 जनवरी 2025 को अवकाश घोषित किया है।
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस आदेश का पालन सभी स्कूलों द्वारा सख्ती से सुनिश्चित किया जाएगा।
छुट्टी की जानकारी संबंधित अधिकारियों और स्कूल प्रशासन को भेज दी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।