Translate

शुक्रवार, 8 मार्च 2024

MP के 15 लाख छात्रों मिलेगा ये फायदा!!....बनाई जाएगी डिजिटल हेल्थ आईडी...जानिए पूरी खबर।

(प्रतीकात्मक फोटो: सभार गूगल)

//रितिक राज शाह//

नेटवर्क इंदौर। प्रदेश के सरकारी कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले लगभग 15 लाख छात्र-छात्राओं की डिजिटल हेल्थ आईडी बनाई जाएगी। इतना ही नहीं, उनका एनीमिया, आंख और दांत का चेकअप भी किया जाएगा। इसके लिए शिक्षण संस्थानों में उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम का संचालन होगा। छात्रों की डिजिटल आईडी उनका हेल्थ रिकार्ड रहेगा। इसमें संबंधित कॉलेज समय-समय पर उनके स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी भरेंगे। 

दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक इस अभियान में तकनीकी सहयोग यूएनएफपीए (संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष) का रहेगा। सरकार द्वारा की जा रही इस पहल के तहत छात्र-छात्राओं को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित की बीमारियों की रोकथाम, परीक्षण और उपचार के लिए उच्च शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग मिलकर काम करेंगे। 

खेल गतिविधियों के दौरान छात्र- छात्राओं को लगने वाली चोटों के लिए भी तत्काल उपचार मिलेगा।