Translate

बुधवार, 22 सितंबर 2021

बक्सवाहा बस स्टैंड पर व्याप्त अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुल्डोजर।

 


//आशीष चौरसिया//

बक्सवाहा(छतरपुर)। बुधवार को बक्सवाहा के बस स्टैंड पर प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए अतिक्रमणकर्ताओं से 30,000 स्क्वायर फीट का कब्जा मुक्त कराया है।

बक्सवाहा के मुख्य बस स्टैंड के पास शासकीय जमीन का अतिक्रमणकारियों द्वारा व्यवसायिक प्रयोग किया जा रहा था जिस पर प्रशासन द्वारा यह कार्यवाही की गई है।

जिस दौरान बिजावर अनुविभागीय अधिकारी राहुल सिलाडिया, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विभाग बड़ामलहरा राजाराम साहू, बक्सवाहा तहसीलदार त्रिलोक सिंह पोषाम एवं बक्सवाहा मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रभुदयाल पाठक सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

अनुविभागीय अधिकारी बिजावर श्री सिलड़िया ने बताया कि अतिक्रमण हटाए जाने के बाद से अब बस स्टैंड की भूमि अतिक्रमण मुक्त हो चुकी है जिसका प्रयोग निकट भविष्य में नगर के उन्नयन एवं अन्य विकास कार्य हेतु किया जा सकता है।