घुवारा। जैन समाज के नव-युवकों ने निकाली बाईक रैली...वीडियो देखें।
//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। बड़ागाँव दिगम्बर जैन समाज के नवयुवकों ने धर्मप्रभावना के उद्देश्य एवं परम पूज्य निर्यापक मुनि श्री समयसागर जी के दीक्षा दिवस के एक दिवस पूर्व दोपहिया वाहनों द्वारा विशाल यात्रा घुवारा भगवां होते हुए मुनिश्री की दीक्षा स्थली द्रोणगिरि तक संचालित की गई।घुवारा नगर में द्रोणप्रान्तीय नवयुवक सेवा संघ के उपाध्यक्ष,समाजसेवी रविन्द्र जैन रवि सपरिवार एवं महेंद्र पवैया चंद्रशेखर पनवारी, शैलेश जैन,अक्षय गोलू,आदि अनेक समाजसेवी नवयुवकों ने साथ मिलकर बाइक रैली में आये हुए लगभग 65 युवकों का स्वागत सम्मान कर रैली को आगे की यात्रा हेतु शुभकामनाएं ज्ञापित कर उनके कार्य सराहना की ग्राम भगवां में भी रैली में सम्मिलित नवयुवकों का स्वागत अभिषेक जैन मोनू और उनके सहयोगी युवावर्ग ने किया।
आपको बता दे दिनाँक 14 मार्च 2020 को विश्व वंदनीय पूज्य आचार्य भगवन श्री विद्यासागर जी महामुनिराज के आज्ञानुवर्ती प्रथम शिष्य ज्येष्ठ श्रेष्ठ,प्रथम निर्यापक मुनिश्री समयसागर जी मुनिराज का मुनि दीक्षा दिवस सिद्ध क्षेत्र फलहोडी बड़ागांव जिला- टीकमगढ़ (म•प्र•) में दोपहर २ बजे से गुरुभक्तिसहित, उत्साह पूर्वक मनाया जाएगा।
दीक्षा दिवस के अवसर पर हम सभी को संघस्थ तेरह मुनिराजों का एवं आर्यिका माँ आदर्शमति माताजी ससंघ (०८पिच्छि) का मंगल सानिध्य प्राप्त होगा।
