बुंदेलखंड संस्कृतिक मेला का हुआ समापन...वरिष्ठ समाज सेवी डॉ अजय लाल के मुख्य आतिथ्य में हुआ सांस्कृतिक बुन्देली मेला सम्पन्न।
//नरेंद्र अहिरवार//
नेटवर्क दमोह। भेल जन सेवा समिति भोपाल के द्वारा दमोह के तहसील ग्राउण्ड पर बीते दिनों चले बुंदेलखंड संस्कृतिक मेला का विधिवत गरिमामय माहौल में समापन हो गया। समापन अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आधारशिला संस्थान के डारेक्टर समाज सेवी डॉ अजय लाल और अध्यक्षता डॉ नवीन सोनी ने की इस मौके पर विशिष्ट अतिथि युवा समाज सेवी जोश हॉवर्ड और दमोह लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि आलोक गोस्वामी मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन मोंटी रैकवार ने किया दीप प्रज्वलित कर समापन समारोह का आगाज किया गया।कार्यक्रम के प्रथम दौर में अतिथियों का स्वागत भेल जन सेवा समिति भोपालमेला समिति द्वारा किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज सेवी डॉ अजय लाल ने सभी मेला आयोजकों को शुभकामनाएं दी और दमोह नगर वासियों की ओर से भेल जन सेवा समिति भोपाल के सभी सदस्यों का आभार प्रगट किया कि उन्होंने हमारे शहर में मेले का आयोजन किया वही डॉ नवीन सोनी ने भी सभी को बधाई दी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुँचे जॉश हॉवर्ड ने सभी मेला आयोजक और जिले के बाहर से आये व्यापारियों को शुभकामनाएं दी दमोह लोकसभा क्षेत्र से सांसद प्रतिनिधि आलोक गोस्वामी ने मंच से सम्बोधित करते हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि आज मेले के समापन अवसर पर आए हमारे दमोह के दामाद भाई जॉश हॉवर्ड जो हमारे शहर में समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे है जिस तरह से डॉ अजय लाल ने समाज सेवा के क्षेत्र में काम करके अपना नाम रौशन किया उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उनके दामाद जॉश हॉवर्ड भी हमारे बीच रहकर समाज सेवा के कार्यों में लगे हुये है उनकी उपस्थिति से आज हम सब खुश है उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाएं देते है साथ मेला समिती के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मेला उपाध्यक्ष कृष्णा गौतम, अनुपम सोनी, मोंटी रैकवार सहित समिति के अनेक लोग मौजूद रहे।
