Translate

बुधवार, 11 मार्च 2020

सिंधिया का पुतला फूंका...कहा देश का गद्दार।

सिंधिया का पुतला फूंका...कहा देश का गद्दार।



नेटवर्क छतरपुर।  जिले के राजीव भवन कार्यालय के बैनर तले एनएसयूआई ने आज ज्योतिरादित्य सिंधिया का फूंका पुतला और लगाए मुर्दाबाद के नारे सिंधिया को चोर बताते हुए पुतले पर बरसाए जूते।

एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजवर्धन मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के विधायक भाजपा में शामिल होने नहीं गए बल्कि कांग्रेस को छोड़ने की बात कह रहे हैं और सिंधिया के समर्थन के लिए कहा है ना कि भाजपा में जाने के लिए।
बता दे कि राजीव भवन छतरपुर कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन भी ज्योतिराज सिंधिया ने किया था और उन्हीं के कार्यालय के सामने मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए छत्रसाल चौक पर उनका पुतला फूंका और बरसाए जूते मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कहा सिंधिया परिवार को चोर बताया है और कहा देश के गद्दार है।

इस दौरान सचिन तिवारी,निक्की पाठक,राजीव शर्मा, नितेश कुड़ेरिया,निशांत गौतम, यूतेश कुशवाहा, मंगलदीप कुशवाहा, लकी तिवारी,देव्रत बुंदेला, अंजार रायन, अभिषेक सोनी,सोबरन सिंह, बॉबी ठाकुर, सौरभ तिवारी,विवेक गुप्ता आदि एनएससीआई कार्यकर्ता रहे मौजूद, मौके पर ही सिटी कोतवाली पुलिस और यातायात पुलिस।।