Translate

रविवार, 22 मार्च 2020

नेहरू युवा केंद्र द्वारा कोरोना-वायरस जागरूकता अभियान चलाया गया।

नेहरू युवा केंद्र द्वारा कोरोना-वायरस जागरूकता अभियान चलाया गया।


//राजीव रंजन कुमार//
नेटवर्क सिवान। नेहरु युवा केंद्र सिवान के बैनर तले द्वारा कोरोना वायरस जागरूकता अभियान चलाया गया।जहां पुर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अमित कुमार पांडेय ने अपने आवास पे कोरोना वायरस से लडने की विधी को बताया जहां उपस्थित छोटे-छोटे बच्चे और गणमान्य सदस्यों ने शपथ लिया की मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर दिनांक 22 मार्च दिन रविवार को जनता कर्फ्यु का पालन करुंगा, और प्रात: 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक अपने घर पर ही रहूॅगा। वहीं
मैं यह भी शपथ लेता हूं कि मैं जनता कर्फ्यू के बारे में कम से कम 10 व्यक्तियों को इसकी जानकारी अवश्य दुंगा  और उन्हें भी इसमें अपना बहुमूल्य सहयोग करने का आग्रह करुंगा।