Translate

शनिवार, 5 सितंबर 2020

बक्सवाहा। पशुओं की रक्षा के लिए निकले थाना प्रभारी संजय बेदिया...सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए पशुओं के सींगों पर लगाया रेडियम।


//अनिल जैन बड़कुल//

बक्सवाहा(छतरपुर)। बड़ामलहरा  एसडीओपी सौरभ रत्नाकर निर्देशन के पश्चात बक्सवाहा थाना प्रभारी संजय बेदिया ने सड़क दुर्घटना मैं शिकार होने वाले पशुओं के हितों की रक्षा करते हुए एक सराहनीय कदम उठाया है,

बता दें श्री बेदिया के द्वारा स्टाफ सहित जाकर सड़क पर घूम रहे आवारा पशुओं के सींघों पर रेडियम चिपकाया गया है जिससे रात्रि के समय वाहन चालकों को पशुओं के सिंघों पर लगा वह रेडियम चमकता हुआ दिखाई दे. जिससे सड़क दुर्घटना का शिकार होने वाले पशुओं को बचाया जा सके तो वही इससे सड़क दुर्घटना के ग्राफ में भी कमी आएगी।

तो वहीं थाना प्रभारी संजय बेदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारा मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटना में वे-मौत मारे जाने वाले पशुओं को बचाना है तो वहीं सड़क दुर्घटना के ग्राफ को भी घटाना है।

जिस दौरान रेडियम लगाने वालों में थाना प्रभारी के अलावा,एएसआई आर सी त्रिवेदी,पीयूष मिश्रा,हरिराम सहित अन्य स्टाफकर्मियों एवं समाज सेवी राजेश खरे बंटी की मौजूदगी रही।