Translate

मंगलवार, 8 सितंबर 2020

बक्सवाहा महाविद्यालय के अंतिम वर्ष छात्र-छात्राएं जानकारी के चलते अभाव में परेशान...ओपन बुक प्रणाली से परीक्षायें संपन्न कराने का मामला।


//आशीष चौरसिया//

बक्स्वाहा(छतरपुर)। केंद्रीय विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशन पर भले ही उच्च शिक्षा विभाग द्वारा फाइनल ईयर के छात्र छात्राओं की वार्षिक परीक्षाएं लेना अनिवार्य कर दिया गया हो लेकिन पर्याप्त जानकारी ना होने से छात्र-छात्राएं परेशान है बता दें कि उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशन पर महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी द्वारा ओपन बुक प्रणाली से परीक्षा संपन्न कराने का निर्णय लिया गया है जो एक सही व कोरोना काल में स्थितियों को देखते हुए परीक्षा संपन्न कराने के लिए सराहनीय कदम है. लेकिन वहीं दूसरी ओर पर्याप्त जानकारी के अभाव के चलते छात्र-छात्राएं परेशान हैं अगर बात महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से संबंधित कॉलेज शासकीय नवीन महाविद्यालय बक्सवाहा की करें तो यहां पर अध्ययन करने वाले अंतिम वर्ष  के कुछ छात्र छात्राएं परेशान है अधिकतम छात्र-छात्राओं ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने के कारण हमें पूर्ण जानकारी नहीं मिल पा रही है तो वहीं ऐसे हालातों के कारण हम कॉलेज तक पहुंचने में असमर्थ है तथा कालेज द्वारा ऐसी जानकारी नहीं मिली है।

●  छात्रों ने परेशानी व्यक्त करते हुए बताया कि....

बीए फाइनल ईयर के छात्र राव साहब सिंह लोधी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में रहने व अभी आने जाने में परेशानी होने के कारण हमें पूर्ण रूप से जानकारी नहीं मिल पा रही है।"

राव साहब से लोधी छात्र, बीए अंतिम वर्ष

"बीएससी अंतिम वर्ष के छात्र मनुष्य ठाकुर ने बताया कि अब तक हमारे द्वारा कभी भी ओपन बुक पद्धति से पेपर प्रक्रिया संपन्न नहीं की गई है जिसके बारे में अब तक कोई जानकारी मुझे नहीं है और सबसे बड़ी परेशानी यह है कि 1 दिन बाद पेपर प्रक्रिया शुरू होगी।"

 मनोज सिंह ठाकुर छात्र, बीएससी अंतिम वर्ष

●  इस तरह से संपन्न होगी परीक्षायें।

कुलसचिव डॉ. पुष्पेन्द्र पटेरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि विवि की स्वाध्यायी और नियमित स्नातक अंतिम वर्ष/सेमेस्टर तथा स्नातकोत्तर अंतिम सेमेस्टर सहित एटीकेटी/पूरक/अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं की परीक्षाओं के प्रश्न पत्र विवि की वेबसाइट पर 9 सितम्बर को अपलोड किए जाएंगे।

तथा परीक्षाओं के प्रश्न पत्र एसआईएस पर उपलब्ध नहीं होंगे। 

विवि की अधिकृत वेबसाइट से छात्र-छात्राएं प्रश्न पत्र निकाल सकेंगे और विषय के प्रश्न पत्रों के अनुसार ए-4 साइज पेपर पर प्रश्न पत्र हल करने के बाद उत्तर पुस्तिकाएं निर्धारित संग्रहण केन्द्रों पर 14 सितम्बर को सुबह 10 बजे से शाम 4.30 बजे तक जमा करा सकेंगे।