Translate

रविवार, 22 मार्च 2020

PM के जनता कर्फ्यू को जोरदार समर्थन...शहर में मेडिकल स्टोर्स के अलावा रहे विभिन्न प्रतिष्ठान बंद...असुविधा को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी रहा मुस्तैदी के साथ तैनात.. जननी एक्सप्रेस एवं 108 एम्बुलेंस भी 24×7 सेवा में तत्पर।



//नरेंद्र अहिरवार//

नेटवर्क दमोह। जिले की जनता का देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के आग्रह जनता कर्फ्यू ब्लैक डाउन जोरदार समर्थन मिला। सुबह से ही लोगों ने उठ कर अपनी दिनचर्या से विभिन्न कार्यों को छोड़ते हुए घरेलू कामकाज में जुट गए साथी आसपास के लोगों के लिए भी दैनिक क्रियाकलापों को एक दिवस के लिए बंद करने के लिए शहर की जागरूक जनता ने आवाहन किया। वहीं शहर मे भी सुबह से ही विभिन्न मार्केट के गलियारे व हृदय स्थल घंटाघर के चारो ओर जाने वाले खाली रास्ते साफ बता रहे थे कि हम इस जन हितेषी महम में देश पर जूझ रहे कोरोनावायरस जैसे घातक बीमारी से लड़ने के लिए एकजुट है।

जिस तरह 20 मार्च 2020 को देर शाम प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा देश की 130 करोड़ जनता को आगामी 22 मार्च को घरों से ना निकालकर घर में ही रहकर जनता के हित में, जनता का, जनता के द्वारा जनता कर्फ्यू का आह्वान किया गया था। उस भली भांति स्वीकारते हुए। विभिन्न राजनैतिक व सामाजिक संगठनों ने भी भरपूर सहयोग दिया और आम नागरिकों को 22 मार्च 2020 को सुबह 7 बजे से लेकर रात्रि 9 बजे तक घरों से ना निकलने की सलाह दी। जिसे स्वीकारते हुए लोगों ने ऐसा ही किया और समस्त व्यापारी वर्ग ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे तो वहीं आम नागरिकों ने अपने घरों में रहकर ही अपने परिवार के साथ मनोरंजन कर सोशल मीडिया पर आज के दिन अन्य दैनिक जीवन के क्रिया कलापों से हटकर लोगों से अपने विचार फोटो वीडियो सांझा किए।

वहीं प्रशासनिक अमला भी कलेक्टर तरुण राठी पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान के निर्देशन में जिले भर में किसी भी तरह की अव्यवस्था व्याप्त ना होने को लेकर विभिन्न चौराहों ग्रामीण क्षेत्रों पर मुस्तैदी के साथ तैनात रहे। और साथ ही सीएसपी मुकेश अबिद्रा एवं कोतवाली टी आई एच आर पांडे भी अपनी अपनी टीम के साथ शहर में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरूस्त करने में लगे रहे साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में कलेक्टर के जारी आदेश के बावजूद भी खुली देशी एवं अंग्रेजी शराब दुकानों को बंद कराया गया। क्योंकि इस शांति भरे माहौल में किसी भी आसामाजिक तत्व के द्वारा इस जनता कर्फ्यू में व्यवधान पैदा ना हो सके।

आम नागरिकों की स्वस्थ सुविधाओं को देखते 108 एम्बुलेंस एवं एमरजेंसी सेवा दल भी मुष्तैदी के साथ तैनात रहा। जिन्होंने स्वयं ही यह अपील की कि अगर लोगों को किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी असुविधा सामने आती है तो 108 डायल करें 24 घंटे सातों दिन हम आपकी सेवा में तत्पर है। इसी के साथ लोगों की आसुविधा को देखते हुए। मास्क एवं सेनेटाइजर के साथ साथ अन्य स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी सामग्री लेने के लिए लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर में केवल मेडिकल स्टोर्स खुले रहे इसके अलावा विभिन्न प्रतिष्ठान बंद रहे।