नेटवर्क छतरपुर। महाराजा कॉलेज छतरपुर में 'एक भारत- श्रेष्ठ भारत' योजना के अन्तर्गत "कोविड 19 महामारी की पृष्ठभूमि में उच्च शिक्षा के लिए चुनौतियां एवं अवसर" विषय पर एक राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन 30 मई 20 को प्राचार्य डॉ ङी.पी .शुक्ला के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में किया गया। दो सत्रों में आयोजित इस वेबिनार के प्रारम्भ में प्राचार्य डॉ डीपी शुक्ला ने स्वागत भाषण देते हुए वेबिनार की प्रासंगिता को रेखांकित किया। वेबिनार के प्रथम सत्र में विशिष्ट वक्ता के रूप में डॉ अमर सिंह विभागाध्यक्ष अंग्रेजी विभाग,शासकीय स्वशासी पी जी महाविद्यालय,छिंदवाड़ा ने बोलते हुए कहा कि हमारी संस्कृति का निर्माण ही संघर्ष से हुआ है। हम कोविड महामारी से उत्पन्न चुनौतियों को अवसर में बदल देंगे। यह हमारा दृढ़ संकल्प है ।उच्च शिक्षा से जुड़े हुए लोगों को अच्छे लेखन के माध्यम से लोगों प्रेरित करने की आवश्यकता है ।द्वितीय सत्र के विशिष्ट वक्ता के रूप में बोलते हुए डॉ जे.पी .शाक्य प्रोफेसर।और विभागाध्यक्ष दर्शनशास्त्र विभाग ने विस्तार से कोविड महामारी से उच्च शिक्षा में उत्पन्न चुनौतियों और अवसरों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि हमें ज्यादा नवाचारी समाहारी और क्षमतावान बनना पड़ेगा डिजिटल शिक्षा के विकल्प को चुनने के साथ ही युक्ति पोर्टल से जुड़ कर छात्रों के लिए गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा का माहौल बनाना होगा । डॉ शाक्य के अनुसार उच्च शिक्षा से जुड़ी हुई अन्य गतिविधियों को भी ऐसे ही संचालित करना होगा ।उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि हमें ई-प्रवेश पत्र जारी करने होंगे , ई-अटेंडेंस का प्रावधान करना होगा । डिजिटल लेख,शोध,और वेबिनार आदि में खर्च कम होने से भारतीय अर्थव्यवस्था को बहुत फायदा होगा इस आयोजन को तकनीकी रूप से डॉ एच.सी.नायक और उनकी टीम ने होस्ट किया ।इस कार्यक्रम की समन्वयक डॉ कल्पना वैश्य, संयोजक डॉ शीला नायक के साथ डॉ आनंद पांडे, डॉ श्याम कापड़े , डॉ दुर्गा सिंह, डॉ देवेन्द्र प्रजापति, डॉ निकिता यादव आदि सहयोगी के रूप में उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन डॉ कल्पना वैश्य ने बखूबी किया। अंत में डॉ शीला नायक ने सभी का आभार व्यक्त किया ।
