Translate

रविवार, 31 मई 2020

छतरपुर। जिले में कोरोना विस्फोट,करीब 2 दर्जन के पार पहुँची पॉजिटिव मरीजों की संख्या।



//मदन साहू//
नेटवर्क छतरपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.विजय पथोरिया द्वारा अवगत कराया गया है कि देर रात आई जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले में 7 नये कोरोना पाॅजिटिव मरीज पाए गए हैं। इस प्रकार अब जिले में एक्टिव कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 कोरोना पाॅजिटिव मरीज ग्राम कालापानी मे,1 खजुराहो और 1 बिजावर में पाए गए हैं।