//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। पुलिस अधीक्षक पन्ना मयंक अवस्थी द्वारा पन्ना जिले मे अवैध शराब बिक्री की सूचना देने के लिये टोल फ्री नम्बर 7587634100 जारी किया गया है जिस पर कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले व्यक्तियो की सूचना दे सकता है। आज दिनांक 31 मई को टोल फ्री नम्बर 7587634100 में अवैध शराब बिक्री होने की सूचना प्राप्त हुई सूचना के आधार पर तत्काल जिला स्तरीय पुलिस टीम द्वारा सूचना में शराब बिक्री हेतु बताये स्थान कुंजवन हार स्टेडियम के पास नाला पार पहुँच कर देखा गया तो मौके पर पुलिस टीम को शराब बनाने वाली भठ्ठिया दिखी एवं एक व्यक्ति मिला जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी कर पकडा गया एवं नाम पता पूँछने पर उस व्यक्ति द्वारा अपना नाम राकेश अधिकारी निवासी कुंजवन का होना बताया एवं अवैध रूप से शराब बिक्री करना बताया गया आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक के कुछ डिब्बे मिले जिनमे से 05 डिब्बो में कच्ची हाथ भट्टी की बनी देशी महुआ की शराब प्रत्येक डिब्बे में 12-12 लीटर कुल 60 लीटर कीमती करीब 9000 रूपये की मिली एवं 11 डिब्बो में सडा महुआ (फूला) 02 खाली डिब्बे एवं सटक और प्लास्टिक की टोटी मिली पुलिस टीम द्वारा मौके पर सडा महुआ( फूला ) को उपस्थित गवाहान के नष्ट किया गया एवं अवैध 60 लीटर शराब को जप्त किया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर जाकर थाना कोतवाली पन्ना में अप0 क्र0 470/2020 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का कायम किया गया है । उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में टीम द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा टीम की प्रशंसा करते हुये भविष्य में भी पन्ना जिले में ऐसी कार्यवाहियाँ करने का आश्वासन दिया गया है एवं लोगो से टोल फ्री नम्बर में सूचना देने के लिये कहा गया है ।