Translate

गुरुवार, 14 मई 2020

बड़ामलहरा। नियमों के उल्लंघन करने पर बाइक चालक पर हुई कार्यवाही... इसलिए बाइक चलाते समय मास्क,हेलमेट का उपयोग करें।


//दिलीप अग्रवाल//
बडामलहरा(छतरपुर)। थाना पुलिस ने एक बाइक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। बताया जाता है कि, आरोपी बगैर मास्क लगाये बाइक से घूम रहा था।
       जानकारी के अनुसार, रामस्वरूप पिता राधेलाल सोनी (62) निवासी वार्ड 04 कसबा बडामलहरा के विरुद्ध पुलिस ने धारा 188 के तहत कार्रवाई की। आरोपी बगैर मास्क लगाये मोटर साइकिल क्रमांक एमपी 15 पी 9341 से घूम रहा था। गुरुवार 1:30 बजे के करीब पुलिस ने घुवारा तिराहा पर पकडकर प्रकरण पंजीबद्ध किया।