कृष्ण कुमार सिंह।
नेटवर्क सिवान। जीरादेई प्रखण्ड क्षेत्र के मुइया ग्राम निवासी आशीष रंजन सिंह बने उत्तराखंड में जिला अध्यक्ष आशीष ने बताया कि उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल महासचिव अमन पांडेय ने चमोली जिले के हिन्दू युवा वाहिनी का जिला अध्यक्ष मनोनीत कर मुझे संगठन की मजबूती का दायित्व सौंपा है जिसका पूरी ईमानदारी व कर्मठता के साथ निर्वाहन करना मेरी प्राथमिकता है ।उन्होंने बताया कि हिन्दू भारतीय सभ्यता व संस्कृति का मूल अंग है इसलिये इसका विकास ही राष्ट्र का विकास है तथा हिन्दू राष्ट्रीयता का प्रतीक है । इनके मनोनयन पर सौरभ सिंह ,अभिषेक सिंह,गौरव गुप्ता ,अमन पांडेय,राजीव सिंह,रोहित यदुवंशी ,हिमांशु गिरी आदि ने बधाई दी है।