//दिलीप अग्रवाल//
भगवां(छतरपुर)। भगवां थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ लॉक डाउन का उलंघन करनें व बगैर मास्क लगाए घूमनें पर मामला दर्ज कर लिया।
सारी दुनिया कोरोना वायरस के संक्रमण से लड रही है। वायरस से बचाव के लिये सरकार ने आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये है। इसका पालन न करनें वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार को पुलिस ने सतीश पिता ज्ञादीन साहू निवासी थाना भगवां के खिलाफ धारा 188 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया। बताया जाता है कि, आरोपी दोपहर 12:40 बजे चेहरे पर बगैर मास्क बांधे घूम रहा था उसी समय पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया।