Translate

गुरुवार, 21 मई 2020

बड़ामलहरा। 315 बोर का कट्टा रखने पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की सुनिश्चित।


//दिलीप अग्रवाल//
बडामलहरा(छतरपुर)।  स्थानीय थाना पुलिस ने एक युवक को 315 बोर का कट्टा व एक जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की कार्रवाई की गई है।
     जानकारी के अनुसार, कामतू पिता बालकिशन लोधी (30) निवासी सेंधपा को पुलिस ने अबैध हथियार रखनें के जुर्म में पकड लिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गुरुवार दोपहर 12:30 बजे के करीब दबिश देकर पकड लिया। तलाशी में उसके पार 315 बोर का कट्टा व एक जिंदा कारतूस मिला। अबैध हथियार की कीमत 31 सौ रुपये बताई गई है। माना जा रहा है कि, आरोपी किसी घटना की फिराक में घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 25/27 (1) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे न्यायालय में पेश किया।