Translate

रविवार, 17 मई 2020

भगवां। शराब के नशे में ग्रामीण ने पड़ोसी के ऊपर दांगी चाकू,पीड़ित घायल... पुलिस ने मामला किया दर्ज।



//दिलीप अग्रवाल//
भगवां/बडामलहरा(छतरपुर)। शराब के नशा में एक ग्रामीण ने पडोसी के ऊपर चाकू चला दी घटना में, पीडित का हाँथ जख्मी हो गया। घायल का इलाज करानें के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।
   जानकारी के अनुसार, मुलायम पिता ग्या आदिवासी (19) निवासी फुटवारी थाना भगवां पर पडोस में रहनें वाले भग्गू आदिवासी ने धारदार चाकू मारकर घायल कर दिया। बताया जाता है कि, शनिवार रात दोनों गांव में थे रात 8 बजे के करीब उनमें शराब के नशा में विवाद हो गया। बातचीत बढनें पर भग्गू ने चाकू चला दी। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा, 324, 294 आईपीसी के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।