//दिलीप अग्रवाल//
बडामलहरा(छतरपुर)। जंगल में स्थित पहाडी सेर युवक का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला है। मृतक पिछले 6 रोज से गायब था। सूचना पर पुलिस ने गुम इंसान दर्ज कर तलाश कर रही थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया।
जानकारी के अनुसार, कुनाल पिता परमलाल बाल्मीक (21) निवासी वार्ड 14 कसवा बडामलहरा का शव पुलिस ने हरिजन बस्ती स्थित पहाडी में पेड पर फांसी के फंदे पर झूलता पाया है। मृतक 13 मई दोपहर 12 बजे के करीब घर से गायब था। मृतक अपने रिस्तेदार के यहाँ एक किराये के घर में रहता था। सूचना पर पुलिस ने गुम इंसान दर्ज किया था। हाल ही में 15 अप्रैल को उसे स्थानीय नगर परिषद कार्यालय में स्वीपर के पद पर रखा गया था। रविवार को पुलिस ने उसका शव फांसी के फंदे से उतारकर पंचनामा के बाद शव का पोष्टमार्टम कराया है। मकान मालिक हरिप्रकाश बाल्मीक (40) की सूचना पर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरु कर दी।