● NSUI ने प्रदेश सरकार की मांग स्कूल और महाविद्यालय की फीस हो माफ़।
नेटवर्क सागर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश सचिव अक्षय दुबे ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि विश्व कोरोना महामारी के संकट से जूझ रहा है सभी वर्गों के अभिभावक परेशान है 2-3 माह से आय के स्त्रोत बंद हैं ऐसी भयंकर स्थिति में स्कूल और महाविद्यालय के छात्रों से हजारों रुपए फीस भरवाई जा रही है एनएसयूआई प्रदेश सचिव अक्षय दुबे ने प्रदेश सरकार से मांग की है ऐसी स्थिति में स्कूल महाविद्यालयों की फीस माफ करनी चाहिए।नर्सरी यूकेजी एलकेजी जैसी छोटी कक्षाओं के छात्रों को ऑनलाइन क्लासेस से कैसे पढेंगे और छोटे बच्चे नादान नासमझ होते हैं वह कैसे ऑनलाइन पढ़ाई करेंगे और ऐसे छात्रों की फीस लेना कैसे उचित होगा यह सवाल अक्षय दुबे ने प्रदेश सरकार से किया है ?
मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है जिन छात्रों की अभिभावक दो-तीन माह से रोजगार उपलब्ध नहीं हो पा रहा है वह कैसे फीस जमा करेंगे इस विषय पर प्रदेश सरकार ने अभी तक कोई समाधान नहीं किया है प्रदेश सरकार छात्रों को वसूली का अड्डा समझी हुए हैं ।
एनएसयूआई ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि स्कूल कॉलेजों के सभी छात्रों की 6माह की फीस माफ करनी चाहिए