नेटवर्क सागर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एन एस यू आई मध्यप्रदेश के प्रदेश सचिव अक्षय दुबे ने राज्यपाल महोदय को पत्र लिखकर मांग की छात्रों को जनरल प्रमोशन दिया जाए।
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एन एस यू आई ने विगत दिनों छात्र हित में कदम उठाकर मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम मांग पत्र जारी करते हुए छत्रसाल विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में स्थापित की गई प्रथम,द्वितीय,तृतीय वर्ष की परीक्षाओं में जनरल प्रमोशन देने की बात कही गौरमतलब है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश सत्र के पूर्व प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व में स्कूली शिक्षा में विद्यार्थियों को जनरल प्रमोशन देकर आगामी कक्षाओं का ऑनलाइन अध्यापन भी प्रारंभ किया जा चुका है किंतु महाराजा छत्रसाल विश्वविद्यालय में स्थगित परीक्षा में अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है जहां कुछ परीक्षाएं आधी अधूरी है तो कहीं प्रारंभ होना बाकी है विश्वविद्यालयों में लोग डाउन के चलते विद्यार्थियों की परीक्षाएं स्थगित की गई थी उसको लेकर छात्र हित में दिए मांग पत्र में एनएसयूआई प्रदेश सचिव अक्षय दुबे ने स्पष्ट किया की कोरोना महामारी पर अंकुश लगाने के लिए अभूतपूर्व राष्ट्रीय बंद के कारण शैक्षणिक वर्ष बाधित हुआ है जिससे छात्र-छात्राओं में स्थगित की परीक्षाओ को लेकर चिंता है तथा लोग डाउन के चलते एक स्थान से दूसरे स्थान जाने मे अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लोकडाऊन खुलने के बाद विद्यार्थियों का अध्यापन प्रारंभ करना चाहिए एवं स्थापित परीक्षाओं को निरस्त करते हुए प्रथम,द्वितीय,तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को पदोन्नत करना छात्र हित में होगा ताकि वह आगामी कक्षाओं के अध्यापन में जुड़ सकें।