//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। जिले में आ रहे प्रवासी मजदूर एवं अन्य लोगों को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा अब तक की गई तैयारियों की जानकारी दी।इस बैठक में अधिकारियों जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों से आगामी रणनीति तैयार करने के संबंध में चर्चा की गई। जनप्रतिनिधियों द्वारा वर्तमान में जारी व्यवस्था को यथावत रखने के साथ आवश्यक सुझाव दिए गए।
कलेक्टर द्वारा बैठक में जनप्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहा गया कि जिले में आ रहे प्रवासीओ को होम कॉवरटाइन किया जा रहा है। इन लोगों पर सतत निगरानी रखने की आवश्यकता होगी। इस कार्य में जनप्रतिनिधि गण आवश्यक सहयोग प्रदान करें।