//दिलीप अग्रवाल//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। पुरानी बुराई को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई रिपोर्ट पर पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
जानकारी के अनुसार, नगर के वार्ड क्रमांक 6 में मंग़लवार शाम को पुरानी बुराई पर 2 पक्षों में मारपीट हो गई। बताया जाता है कि, घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी मनीष, संजू, धनीराम, फूलाबाई, राजू व शिवा रैकवार के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 आईपीसी का मामला दर्ज कर लिया है।