नेटवर्क छतरपुर। पिछले कुछ दिनों मे देखा गया है कि कुछ प्रवासी मज़दूर अन्य राज्यों से बिना जानकारी और उचित स्वास्थ्य परीक्षण के जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में वापस आ रहे हैं जिससे कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है।
इसलिए कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लोकहित में लोक स्वास्थ्य की दृष्टि से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री शीलेन्द्र सिंह द्वारा आदेशित किया गया है कि जिले के प्रत्येक गाँव मे आवागमन हेतु उपयोग होने वाली सड़को पर बैरियर लगाए जायेंगे जिससे अन्य राज्यों से आने वाले प्रवासी मज़दूरों कि जानकारी जिला प्रशासन को मिले सके और उक्त मज़दूरों का उचित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के उपरांत उन्हें होम क्वारंटाइन कराया जा सके।
इस कार्य के नियमित पर्यवेक्षण हेतु सेक्टर अधिकारी भी नियुक्त किये जायेंगे।