नेटवर्क दमोह। बस में मिली कोरोना पॉजिटिव महिला, कलेक्टर तरुण राठी व एसपी मौके पर मौजूद,भोपाल से मजदूरों को लेकर निकली थी बस।
सीएमएचओ डॉक्टर तुलसा ठाकुर ने दी जानकारी कि मरीज महिला रीवा की है, जो भोपाल से रीवा जा रही थी सैंपल लिया गया था जब सूचना आई कि सैंपल पॉजिटिव है तो महिला को मारूताल चौराहा दमोह पर उतार बाईपास पर रोका गया, कलेक्टर तरूण राठी सहित पुलिस के ऑफिसर भी पहुंचे थे. महिला का पति था साथ में, पॉजिटिव मरीज महिला की उम्र करीब 28 वर्ष की बताई गई है,फिलहाल महिला को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।