Translate

रविवार, 17 मई 2020

बड़ामलहरा। दामाद ने ससुर की कर दी पिटाई...2 लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज।



//दिलीप अग्रवाल//
बडामलहरा(छतरपुर)। अनाज बेचनें के विवाद में दामाद ने मिलकर ससुर की मारपीट कर दी। रिपोर्ट पर पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया।
      जानकारी के अनुसार, बारेलाल पिता धर्मा लोधी (60) निवासी मबई जिला टीकमगढ की आरोपी गोपी लोधी व शोभा लोधी निवासी ग्राम टौरिया थाना बडामलहरा ने मिलकर मारपीट कर दी। फरियादी और आरोपी में ससुर दामाद का रिस्ता बताया जाता है। आरोपी और फरियादी में रविवार सुबह 6:30 बजे के करीब, घर में रखा अनाज बेचनें को लेकर विवाद हो गया। बातचीत बढनें पर आरोपियों ने गाली गलौंच करते हुऐ बृद्ध की मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा, 323, 294, 506, 34 आईपीसी के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।