//रमेश अग्रवाल//
● कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या बढ़कर हुई 19...
अब तक 3 व्यक्ति स्वास्थ्य होकर अपने घर जा चुके हैंअब तक बरबसपुरा में सबसे ज्यादा 9 मरीज आये सामने
1 पन्ना,1 स्यामगिरी,1 ककरहटी देवरी, 2 अजयगढ़, 1 मकरी, 1 शाहपुरा अजयगढ
● यह एक्टिव केस है .....
3 स्वास्थ्य हो कर अपने गृहग्राम जा चुके हैंजिसमें 1 हरदी,1 बिलघाड़ी व 1 घाट सिमरिया
पन्ना में अब तक 56829 प्रवासी आ चुके है जिसमें 18828 होम क़वारेंटीन हैं और 32190 व्यक्तियो का होम क़वारेंटीन पूरा हो चुका है। हॉस्पिटल आइसोलेशन मैं 16 मरीज एडमिट हैं। अब तक 494 के सैंपल भेजे गए जिनमें 466 की रिपोर्ट आ चुकी है और 24 की रिपोर्ट आना बाकी है। दिनांक 30 मई को कोविड 19 के भेजे गए नमूनों में से 73 सैम्पलों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमें 3 सेम्पल कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। जिसमें आज 32 वर्षीय युवक निवासी विकासखण्ड अजयगढ़ के ग्राम शाहपुर में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। जो सूरत से आया था। 28 मई को इसके आते ही अजयगढ़ तहसील में जांच की गई थी तभी सन्देह के आधार पर इसको वही होस्टल में आइसोलेट कर दिया गया था। इस रूप में ये व्यक्ति अपने गांव नहीं गया है तथा इसका ज्यादा पब्लिक कांटेक्ट नहीं हुआ है। अतः घबराने की आवश्यकता नहीं है। यह लक्षण एवं सम्पर्क के आधार पर कोविड केयर सेंटर में पूर्व से ही था। पन्ना 3 डिस्चार्ज होने के बाद 16 केस एक्टिव है। सभी का उपचार किया जा रहा है। जिले में अब कुल 9 कण्टेन्मेंट एरिया बनाये गए है।
