//रूपेश जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सौरई में 11 लोगों को ताश के पत्ते खेलते सहित पुलिस ने दबिश देकर पकड़ लिया।।
जानकारी के अनुसार बक्सवाहा से करीब 15 किलोमीटर दूर सोरई के पास जंगल के झांझन मंदिर के पीछे 11 लोग बैठकर ताश के पत्ते खेल रहे थे जानकारी के अनुसार यह सिलसिला विगत कई दिनों से चल रहा था लेकिन वह जुआरी पुलिस के हत्थे नहीं लग रहे थे कई बार पुलिस ने वहां जुआ पकड़ने की कोशिश की लेकिन वहां से जुआरी पुलिस को देख कर भाग निकलते थे मुखबिर की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा घेराबंदी कर जुआरियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।
● जुंये के दाव लगाते धरे गये आरोपी।
जानकारी देते बक्सवाहा थाने में पदस्थ एसआई धनसिंह नलवाय ने बताया कि जुआरियो द्वारा ताश के पत्तों से हार जीत का दाव खेला जा रहा था जिसमें ₹52000 नगद बरामद हुए हैं और एक स्कॉर्पियो एमपी 20 सी डी 5124 और एक इंडिका कार यूपी 93 Y0130 मौके से जब्त की गई है जिसमें स्कॉर्पियो की कीमत 500000 और सफेद कलर की इंडिका कार की कीमत ₹300000 आंकी गई है।जुआ खेलते पकड़े गए जिसमें जुआरी जिनमे दरियाव सिंह पिता जगत सिंह उम्र 48 वर्ष ग्राम बटियागढ़ जिला दमोह, जगदीश लोधी पिता रामचरण लोधी उम्र 25 वर्ष ग्राम फुटेरा तहसील बटियागढ़, दीपक लोधी पिता रूप नारायण लोधी उम्र 35 वर्ष ग्राम बटियागढ़, फूल सिंह पिता द्वारका प्रसाद लोधी उम्र 28 ग्राम फुटेरा बटियागढ़, हिमांश गुप्ता पिता प्रमोद गुप्ता उम्र 30 वर्ष बिजावर छतरपुर, राजेंद्र पिता करण परिहार उम्र 34 बिजावर छतरपुर, शरीफ खान पिता अजीम खान उम्र 31 साहू कॉलोनी बिजावर छतरपुर, उदय भान सिंह पिता द्वारका लोधी उम्र 23 फुटेरा बटियागढ़, पंचम पिता वीर सिहं परिहार उम्र 38 भरगुवा बिजावर छतरपुर, राहुल सोनी पिता राजकुमार सोनी बटियागढ़ दमोह को पुलिस द्वारा पकड़ा गया है जिसमें हिमांश गुप्ता मौके से भाग निकला जिसके पैरों में गंभीर चोटें आई उसके बाद पुलिस ने दबिश देकर उसे भी पकड़ा और अस्पताल ले जाकर उसका इलाज हुआ पुलिस द्वारा सभी जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।।