Translate

सोमवार, 15 जून 2020

पन्ना। गुनौर के कोरोना पाॅजिटिव से संबंधित क्षेत्र कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित...जिले में आने वाले हर प्रवासी पर रखी जा रही है निगरानी।



//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। कोविड-19 को विश्व महामारी घोषित होने के उपरांत प्रदेश को कोरोना संक्रमित घोषित किए जाने के उपरांत जिले में कोरोना रोकथाम की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गयी थी। जिले में जिले की सीमा एवं अन्य प्रांतों से आने वाले व्यक्तियों पर सतत निगरानी बरती जा रही है। इसी क्रम में गुनौर जनपद में आए प्रवासी व्यक्ति की पहचान कर उसका नमूना प्राप्त कर लैब भेजा गया। लैब से कोरोना पाॅजिटिव होने की रिपोर्ट प्राप्त होते ही संबंधित को जिला मुख्यालय के कोविड हेल्थ केयर सेंटर लाया गया। संबंधित क्षेत्र को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर पूरे क्षेत्र को सेनेटाइज्ड करने के साथ सील कर दिया। इस क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति न तो प्रवेश पाएगा और न ही कोई भी व्यक्ति इस क्षेत्र से बाहर जाएगा। क्षेत्र के लोगों की आवश्यक सामग्री की पूर्ति प्रशासन द्वारा नियुक्त किए गए व्यक्तियों द्वारा की जाएगी।
कोरोना पाॅजिटिव होने की जानकारी मिलते ही जिला मुख्यालय से जिला स्तरीय आरआरटी टीम द्वारा स्थल पर पहुंचकर नियमानुसार कार्यवाही प्रारंभ की गयी। कोरोना पाॅजिटिव व्यक्ति की कन्टेक्ट हिस्ट्री, टेवल्स हिस्ट्री, स्क्रीनिंग करने के साथ सेम्पलिंग की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गयी।