Translate

गुरुवार, 18 जून 2020

बाजना। ग्रामीण बोले 10 वर्षों से हो रहा अनिमित्तापूर्ण कार्य...मंदिर समिति की बैठक का हुआ था आयोजन।


//सत्यम खरे//
बाजना(छतरपुर)। जनपद क्षेत्र बक्सवाहा के प्रसिद्ध स्थल भीमकुंड में मंदिर कमेटी की बैठक का आयोजन गुरुवार को किया गया जिसमें मुख्य रुप से अनुविभागीय अधिकारी डीपी द्विवेदी उपस्थित हुए तो इसके साथ ही मंदिर कमेटी के सदस्य एवं क्षेत्रीय जनता के प्रमुख प्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।
बैठक में आसपास के ग्रामवासियों द्वारा कहा गया कि भीमकुंड के वर्तमान अध्यक्ष व समिति द्वारा विगत 10 वर्षों से कोई कार्य नहीं हुआ है अध्यक्ष व समिति द्वारा अनियमितता बरती जाती है अतः उन्होंने अपील करते हुए कहा की विगत 10 वर्षों से जो ट्रस्ट चल रहा है उसे बंद किया जाए तो साथ ही कमेटी का मुख्य कार्य भार महंत श्री रामानुजाचार्य जी के लिए सौंपा जाए।
बैठक के दौरान बाजना छायन, महार, निमानी, भीमकुंड सहित आसपास के ग्रामीण राकेश पांडे, अभिषेक बाजपेई, राम किशोर पांडे, सौरभ जैन, राममिलन लोधी सहित अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।