Translate

गुरुवार, 18 जून 2020

बड़ामलहरा। मवेशियों से लदा ट्रक जप्त...पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत मामला किया दर्ज।

//दिलीप अग्रवाल//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। थाना पुलिस ने पालतू जानवरों से भरे ट्रक को अबैध परिवहन करते पकडा है। ट्रक में 29 नग भैसें भरीं थी। चालक सहित 3 लोगों के खिलाफ पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम व अन्य धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया और उन्हें न्यायालय में पेश किया।
      पुलिस ने गुरुवार सुबह साढे 9 बजे छतरपुर सागर मार्ग स्थित नगरीय क्षेत्र के तहसील कार्यालय के पास ट्रक क्रमांक यूपी 12 बी टी 1375 को को रोककर तलाशी ली। तलाशी में ट्रक के अंदर 29 नग भैंसे भरी थी। ट्रक चालक मुहम्मद इरफान ने पूंछतांछ में बताया कि, भैंसें जबलपुर से लोड की हैं और नौबस्ता कानपुर उप्र लिए जा रहा हैं। ट्रक में चालक के अलावा परिचालक मुहम्मद समीर निवासी जबलपुर, मुहम्मद जुबैद खान निवासी मुज्जफरनगर सवार थे। जानवरों को परिवहन करनें सबंधी कोई दस्तावेज उनकें पास नहीं पाए गए। ट्रक में क्रूरता पूर्वक जानवरों को भरा गया था। एएसआई बीएस घोष, आरक्षक रुद्र प्रताप तोमर, भरत यादव ,हरप्रसाद, उदयभान ने 29 नग भैंसों से भरे ट्रक को हिरासत में लेकर ट्रक में सवार 3 आरोपियों के खिलाफ धारा 11(1)(घ)पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 6,7,11म.प्र.पशु कृषक परिरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण कायम किया और न्यायालय में पेश कर दिया। जप्त 29 नग भैंसों को अस्थायी रूप से पहलवान यादव निवासी रजपुरा को सुपुर्द की गई। 29 नग भेसों की कीमत 2 लाख 66 हजार 4 सौ रुपये बताई गई हैं।