//दिलीप अग्रवाल//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। स्थानीय पुलिस अनुविभाग क्षेत्र में वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में 38 वाहन कायदे कानून के विरुद्ध मिले। पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों से 13 हजार रुपए समन शुल्क बसूल कर, मोटर व्हीकल एक्ट नियमों का पालन करनें के लिए प्रेरित किया।
पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन व स्थानीय एसडीओपी सौरभ रत्नाकर के मार्गदर्शन में शुक्रवार शाम अनुभिभाग क्षेत्र के 6 पुलिस थानों में वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने मुख्य मार्ग से गुजर रहे 2 पहिया व चारपहिया वाहनों के कागजात चैक किए, साथ ही सीट बैल्ट व हेल्मेट का उपयोग न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर उनसे समन शुल्क बसूला। नियम विरुद्ध तरीके से सडक पर वाहन दौडाने वाले चालकों से पुलिस ने समन शुल्क बसूलनें के उपरांत उनसे मोटर व्हीकल्स नियमों का पालन करनें की बात कही। उन्होनें कहा कि, परिवहन विभाग ने आपकी सुरक्षा के लिए ही नियम बनाए है उनका गंभीरता से पालन करने आपका दायित्व है। चैकिंग अभियान के माध्यम से बडामलहरा थाना प्रभारी राकेश साहू ने मातहत पुलिस कर्मियों के साथ 29 वाहनों को चैक किया इसमें 03 नियम के विपरीत चल रहे थे इनसे साढे 12 सौ रुपए का समन शुल्क बसूल किया गया। इसी प्रकार बकस्वाहा थाना पुलिस ने 25 वाहन में 09 लोगों से 3 हजार रुपए, भगवां थाना पुलिस ने 25 वाहन चैक कर 12 वाहन चालकों से 42 सौ 50 रुपए, बमनौरा थाना पुलिस ने 15 वाहनों में 05 वाहन चालकों से 15 सौ रुपए, गुलगंज थाना पुलिस ने 25 वाहनों में 06 वाहन चालकों से 2 हजार रुपए एवं बाजना थाना पुलिस ने 10 वाहन चैक किए इनमें 03 वाहन चालक नियन विरुद्ध मिले हैं इनसे 1 हजार रुपए का समन शुल्क बसूल किया गया।
