नेटवर्क छतरपुर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य महिला सेवा दल एवं कमलनाथ विचार मंच की जिला अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति पांडे द्वारा बुधवार को ओबीसी महासभा द्वारा नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बन गाय में मासूम 4 वर्षीय बालिका के साथ दुराचार कर उसकी हत्या कर दी गई थी जिस के संबंध में ओबीसी महासभा द्वारा पुष्पेंद्र कुशवाहा एवं अन्य पदाधिकारियों के नेतृत्व में कल एक धरना प्रदर्शन किया गया था जिसमें थाना प्रभारी के ऊपर FIR और दोषियों पर शीघ्र कार्यवाही की मांग की गई थी।
इस संबंध में सभी पदाधिकारियों पर धारा 144 के उल्लंघन का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया जिस पर श्रीमती दीप्ति पांडे द्वारा सम्माननीय एसपी महोदय को एक ज्ञापन सौंपकर यह मांग की गई कि यह एक मानवीय संवेदना से जुड़ा हुआ मुद्दा है अतः जनता आक्रोश में है एवं सभी लोगों द्वारा मासूम बालिका को न्याय दिलाने का प्रयास किया जा रहा था इस कारण इस मामले में जिन लोगों पर धारा 144 के उल्लंघन का प्रकरण दर्ज किया है उसको समाप्त किया जाए एवं श्रीमती दीप्ति पांडे द्वारा एसपी महोदय को एवं उनकी 14 सदस्य टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया गया एवं साथ ही श्रीमती दीप्ति पांडे द्वारा दोषियों को सख्त से सख्त सजा और फांसी की मांग की गई श्री पांडे के अनुसार दोषी की सजा भी सार्वजनिक की जाए ताकि अपराधियों में एक भय हो और वह सजा के डर से अपराध करने में सोमवार विचार करें महिला सेवा दल की जिलाध्यक्ष दीप्ति पांडे द्वारा यह प्रयास सराहनीय है और मानवता से भरे हुए इस कदम पर ओबीसी महासभा ने श्रीमती दीप्ति पांडे का आभार ज्ञापित किया तो वही श्रीमती दीप्ति पांडे का कहना है कि मैं हमेशा सत्य का साथ देती रहूंगी एवं पूरे जीवन में यह प्रयास करती रहूंगी की हर व्यक्ति वर्ग के साथ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के साथ हमेशा न्याय होता रहे।
