Translate

गुरुवार, 4 जून 2020

पन्ना। जिला जेल में विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या..प्रशासनिक अधिकारी जाँच में जुटे...विगत दिन न्यायालय द्वारा जेल भेजने की थी कार्यवाही।



//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। पन्ना जेल में एक कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।
 मामला पन्ना सिविल लाइन पुलिस चौकी का है जहां एक   मंगूरे अहिरवार उम्र 21 वर्ष जो आदतन अपराधी था। 315 बोर का कट्टा कल ही पुलिस ने जप्त कर न्यायालय में उसे पेश किया।
चौकी प्रभारी सिविल लाइन थाना के द्वारा माननीय न्यायालय ने आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेज दिया जहां उसे कोरेन्टाईन एक कमरे में रखा गया। देर रात आरोपी मगूरे अहिरवार उम्र 21 वर्ष ने बेडशीट से फांसी लगाकर आत्महत्या कर जेल के अंदर कर ली। घटना की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी व डाक्टर की टीम मौके पर पहुंचकर जांच करने में जुटी है।
 आखिर उसने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस द्वारा प्रारम्भिक जांच कार्यवाही शुरू कर दी है।