Translate

बुधवार, 17 जून 2020

बड़ामलहरा। आज 525 लोगों की हुई थर्मल स्क्रीनिंग।


//दिलीप अग्रवाल//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। कोरोना कोविड -19 महामारी की रोकथाम व उससे बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीम गठित की गई हैं। बुधवार को मेडिकल जांच टीमों ने 525 लोगों  की थर्मल स्क्रीनिंग की और 538 फॉलोअप जाँच की।
   इसके अलावा 3 संदिग्ध लोगों का स्वाब सेम्पल भी लिया।
        टॉस्क फोर्स सचिव डॉ हेमन्त मरैया ने जानकारी देते हुए बताया कि, नागरिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए विभाग द्वारा टीम गठित की गई है। डॉ केपी बमोरिया, डॉ दीपक राठौर ,डॉ मोहित राजपूत, डॉ नितिन पांडे , डॉ अरुण शुक्ला, डॉ हरगोविंद राजपूत, डॉ धीरज सोनी, बीईई अलका राय  बीपीएम दयाराम अहिरवार, स्टॉफ नर्स संध्या शर्मा गौस अहमद को टीमों में शामिल किया गया है। बुधवार को 67 प्रवसियों और बड़ामलहरा, सड़वा, मदनीवार के कंटेन्मेंट एरिया से 458 लोगों सहित कुल 525 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। साथ ही 538 लोगों की फॉलोअप जांच भी हुई। जांच में 3 लोगों में सर्दी, खाँसी, बुखार के लक्षण पाए गए हैं उनक,  सस्पेक्टड स्वाब सैंपल लेकर लैब भेजा गया है। विगत 15 जून को एक स्वाब सैंपल लिया गया था उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई।