Translate

बुधवार, 17 जून 2020

बाजना। विवाहित युवक ने जंगल में फांसी लगाकर की आत्महत्या।


//सत्यम खरे//
बाजना(छतरपुर)। विवाहित युवक ने जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल का पंचनामा बनाकर, मामले की जांच शुरु कर दी।
    जानकारी के अनुसार, मंजू उर्फ रामसजीवन पिता रामसेवक रिछारिया (30) निवासी जसगुवांकला थाना बाजना ने मंगलवार को फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जाता है कि, मृतक सुबह साढे 9 बजे करीब घर से चला गया था। शाम 6 बजे के आसपास गांव से लगे पडरा जंगल में महुआ के पेड पर उसका शव झूलता पाया गया। घटना का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। फरियादी रानू पिता रामसेवक रिछारिया (27) की सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर कर, पंचनामा के उपरांत शव को फांसी के फंदे से उताकर पोष्टमार्टम कराया। मर्ग कायम कर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी।