//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। सोमवार से सभी धर्म स्थल मंदिर मस्जिद गुरुद्वारा खोले खोले जा चुके हैं सरकार का आदेश मार्क्स का उपयोग करें एक दूसरे से श्रद्धालु दूरियां बनाकर रहें।
करोना महामारी के चलते सभी मंदिर मस्जिद गुरुद्वारा सरकार के आदेश अनुसार बंद किए गए थे करीब 77 दिन हो चुके हैं अब सरकार सभी मंदिर मस्जिद गुरुद्वारा सरकार के आदेश के तहत सभी धार्मिक स्थल खोले जा चुके हैं
सुबह 8:00 बजे तक नहीं खुला मंदिर समय को देखते हुए अबार माता पुजारी ने पूजा आरती की आरती के बाद मेन गेट खोला गया श्रद्धालु मां की आरती का करते रहे इंतजार
करीब 9:00 बजे अबार माता मंदिर को खोल दिया गया।
बुंदेलखंड का प्राचीन मंदिर अबार माता मंदिर ,आज से खोलें जा चुके हैं और कपाट,लाकडाउन के बाद श्रद्धालुओं ने किए प्रथम दर्शन।
अबार माता स्थल के सभी दुकानदारों का कहना है कि सभी श्रद्धालु मार्क्स लगाकर मां अबार माता मंदिर के दर्शन करनें आयें, यहाँ दूर दूर श्रद्धालु माँ के दर्शनों को आते हैं यैसे में सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। सभी मंदिर खोल दिए गए हैं बड़ी ही संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो चुका है।