//रत्नेश रागी//
बक्सवाहा(छतरपुर)। छतरपुर जिले की सीमावर्ती इलाके से हाल ही के दिनों में ऐसी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं जो स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।
मामला जिले छतरपुर के दूरस्थ बक्सवाहा थाने से जुड़ा हुआ है यहां प्रशासन कार्य कर रहा है या फिर नही यह समझ से अब तक परे है क्योंकि यहां से जो दिन प्रतिदिन नजारे सामने आ रहे हैं वह हैरान करने वाले हैं।
● जहाँ बैठते हैं अधिकारी वहाँ गाय का लगा तबेला।
बक्सवाहा में यात्री प्रतिकक्षालय के पास लॉक डाउन के समय से ही ड्यूटी पर तैनात अधिकारी/कर्मचारी मुख्य बाजार की गतिविधियों पर नजर रखते हैं लेकिन लॉक डाउन और अब अनलॉक डाउन के क्रम पर स्थानीय प्रशासन की असंवेदनशीलता इतनी हावी हो चुकी है कि अब उस समुचित स्थान पर फोटो में गाय का तबेला नजर आ रहा है और कोई अधिकारी कर्मचारी मौजूद नहीं है,हालांकि गनीमत यह है कि इस समय बक्सवाहा में कोई भी कोरोना पॉजिटिव मामलों का एक भी केश नही है लेकिन लेकिन इसके उलट इस प्रकार की स्थितियों में स्थानीय प्रशासन का व्यस्थाओं से मुंह फेरना भी लापरवाह नजर आ रहा है।
● पुलिस चेकिंग के बाद भी लचर यातायात व्यवस्था।
बक्सवाहा में स्थानीय पुलिस प्रशासन की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में नजर आ रही क्योंकि पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों के तहत दिन प्रतिदिन वाहन चेकिंग कर चलानी कार्यवाही की जाती है मगर बाबजूद इसके ओवर लोड सवारी वाहन तथा नियमों को दरकिनार करते हुए लोग अक्सर मिल ही जाते हैं।
● सोशल डिस्टेंस तो बना पड़ा है माजक।
कोविद-19 वैश्विक महामारी से रोकथाम के लिए आवश्यक है कि सामाजिक दूरी तय की जाए जिसके लिए लोगों को जागरूक भी किया जाता है तो वही शासकीय कार्यालयों में ड्यूटी तैनात कर नियमों का पालन भी कराया जाता है ऐसा ही लॉक डाउन के शुरुआती समय में बक्सवाहा में बैंकों में देखा गया कि लोगों की भीड़ अत्यधिक ना हो तथा सामाजिक दूरी का पालन हो सके इसके लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी तैनात की गई थी लेकिन अब भीड़ वही वही है मगर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी तैनात नही है।
● वायरल वीडियो ने बटोरी सुर्खियां।
बक्सवाहा थाने के सामने से वायरल हुये वीडियो ने भी सुर्खियां बटोरीं है बता दें कि हाल ही में वायरल हुये इस वीडियो में किसी एक ऑटो संचालक की मनमानी,छतरपुर जिला कलेक्टर द्वारा जारी किए गए नियमों पर भारी पड़ रही है, बता दें कि इस वीडियो में ऑटो संचालक द्वारा जरूरत से भी ज्यादा सवारियां बैठाई गई है जिससे सोशल डिस्टेन्स का तो उलंघन साफ रूप में हो ही रहा है तो वही गौर करने वाली बात तो यह है कि ये वीडियो थाने के बाहर से ही वायरल हुआ है जिसमें हैरानी की बात तो यह है कि यहाँ पर स्थानीय प्रशासन अब भी काम कर रहा है या नहीं।
इनका कहना है कि....
"अगर ऐसा पाया गया है तो सुनिश्चित ही जांच कर कार्यवाही की जाएगी।"
विवेक राज सिंह,DIG छतरपुर