//दिलीप अग्रवाल//
बडामलहरा(छतरपुर)। ई-रजिस्ट्री लेकर की मारपीट के मामले को लेकर स्थानीय व्यापारी व राजनैतिक दल में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस को ज्ञापन देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई है। पुलिस ने आरोपियों की जलदी ही गिरफ्तारी का भरोसा देते हुऐ कहा कि, अभियान के माध्यम से अपराधियों की धरपकड कर उन्हें सलाखों के पीछे किया जाएगा।
बीते रोज ई-रजिस्ट्री लेकर हेमचंद्र पिता कपूरचंद्र जैन (11) निवासी वार्ड 11 की बीरू राजा ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर बेरहमी पूर्वक मारपीट कर दी। घटना के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है। हेमचंद्र जैन घटना के समय अपनी दुकान पर थे। रविवार सुबह 9 बजे के करीब आरोपी अपने एक अन्य साथी के साथ दुकान में घुस आये और लोहे की रॉड व डंडे से मारपीट कर लहू लुहान कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया। घटना के एक दिन गुजरनें के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। व्यापारी की दिनदहाडे मारपीट के मामले की नगर में निंदा की जा रही है और व्यापारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सोमवार को व्यापारी ने लामबंद हो गये और राजनैतिक दलों को साथ लेकर स्थानीय गांधी चबूतरे पर एक जुट होकर नारेबाजी करते हुऐ पुलिस थाना पहुंचे। नवागत थाना प्रभारी राकेश साहू को एक लिखित आवेदन देकर नगर को गुंडा मुक्त करनें व आरोपियों के 24 घंटे में गिरफ्तार करनें की मांग की गई।
● इनका कहना है कि...
“व्यापारी की मारपीट करने वाले आरोपी शीघ्र ही सलाखों के पीछे होंगे। नगर में ऐसी वारदात आगे बर्दास्त नहीं होगी। गुंडे अपराधियों के विरुद्ध धर पकड़ अभियान चलाया जायेगा।"
